खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में क्षेत्रवासियों ने अनूठे अंदाज में उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें मौसमी फलों एवं लड्डुओं से तौलकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, समर्थक और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें जन्मदिवस पर विभिन्न फलों एवं मिठाइयों से तौलना उनके जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्रवासियों के स्नेह, प्रेम और उन पर किए गए अटूट विश्वास का प्रतीक है।
चौधरी ने सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपनापन और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाओं और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा तथा उपस्थित लोगों ने वित्त मंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
Trending
- नगर पंचायत मारो में समाधान और संवाद का संगम: जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़की भीड़
- 01 जुलाई से लागू होगी “वीबी-जी-रामजी योजना”, ग्रामीण श्रमिकों को मिलेगी 125 दिनों के रोजगार की गारंटी
- बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल: सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 113 युवाओं के जीवन में आया नया सवेरा
- छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल: सीएम हेल्पलाइन (1076) के लिए नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, जल्द शुरू होगी सेवा
- रायपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क और बिलासपुर में बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर
- रासायनिक खादों के भारी-भरकम बोझ से मिली मुक्ति, कम लागत और अधिक मुनाफे से चमक रही किस्मत
- सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशनों से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान


