खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दंतेवाडा जिले में 15 मई से 15 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसपाल रोड स्थित पुरनतरई गांव से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां एक नन्हे बालक आनंद कश्यप ने अपने छोटे से प्रयास से बड़ा संदेश दिया है। गांव में स्थित एक छोटी सी दुकान के बाहर कार्डबोर्ड के डिब्बे से बनाया गया एक अनोखा कूड़ेदान लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। उस पर बड़े सरल शब्दों में लिखा था, “कचरा यहां डिब्बा में डालें।” देखने में साधारण लगने वाला यह कूड़ेदान स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया है।
जब दुकान संचालक से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह कूड़ेदान उनके बेटे आनंद कश्यप ने स्वयं बनाया है। आनंद की इस सोच और प्रयास ने सभी को प्रभावित किया। सीमित संसाधनों में तैयार किया गया यह छोटा सा प्रयास यह दर्शाता है कि यदि इरादे मजबूत हों तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। आनंद कश्यप की यह पहल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की प्रेरणा दे रही है। यह कहानी हमें यह संदेश देती है कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आनंद जैसे नन्हे सिपाही ही स्वच्छ और सुंदर भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।
Trending
- राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
- बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
- बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
- आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
- विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
- सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
- छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
- IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान


