खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का गुरुवार को वनमंडल कार्यालय मुंगेली में सम्मान किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने गुरुदयाल जांगड़े एवं उनके परिवारजनों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय वन सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि गुरुदयाल जांगड़े जैसे युवा प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
वनमंडलाधिकारी ने कहा कि अब गुरुदयाल जांगड़े के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्हें समाज, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ती है, उससे कहीं अधिक मेहनत समाजहित में कार्य करने के लिए आवश्यक होती है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुदयाल जांगड़े को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। गुरुदयाल जांगड़े की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ा है।
Trending
- राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
- बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
- बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
- आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
- विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
- सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
- छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
- IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान


