खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर-छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम शुक्रवार को अचानक बीजापुर पहुंचे। बीजापुर पहुंचकर वे जिला मुख्यालय से लगे तेंदूपत्ता आगजनी गोदाम ईटपाल पहुंचे, आगजनी गोदाम पहुंचकर उन्होंने जायजा लिया, मीडिया से बातचीत पर उन्होंने कहा-कि मेरे को इसकी जानकारी मिली कि गोदाम में आगजनी हुई है, तो मैं यहाँ देखने पहुंचा था,मैं पूरी ओर घुम के देखा कि चारों तरफ आग लगी हुई थी, परन्तु यह आग कैसे लगी यह जाँच का विषय है। मैं पहले भी इन गोदामों का दौरा किया था। तब तेंदूपत्ता बोरिया अंदर रखने का कार्य चल रहा था।
इस आगजनी मामले पर विभागीय और पुलिस की ओर से जाँच की जा रही हैं, चूँकि इस मामले पर एफआईआर भी की जा चुकी हैं। जब जाँच पूरी होगी जो भी इस मामले पर संलिप्त दोषी पाया जायेगा उस पर कार्रवाई आवश्य होगी, आगे श्री सलाम ने कहा कि डीएफओ को हटाने मात्र से यह मामला यहीं तक सीमित नही होगी, आगे इस मामले पर जो कोई भी दोषी पाया जायेगा चाहे वो बाहरी हो या विभागीय हो कार्रवाई आवश्य होगी।
गौरतलब हो कि सोमवार को बीजापुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में आगजनी से लगभग 25 हजार मानक तेंदूपत्ता बोरिया जलकर खाक हो गई थी,जिसकी लागत राशि 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह एक तरह से सरकार के लिए बड़ी क्षति मानी गई है। जिस पर सरकार की ओर से बीजापुर के डीएफओ को हटाने की कार्रवाई की गई है, लेकिन अब भी जो विभाग के जिम्मेदार अफसर हैं,उन पर कार्रवाई में देरी से उठ रहें कई सवाल:-
अब देखने वाली बात यह होगी कि आख़िरीकार इस मामले पर आगे किस प्रकार से अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी या यह मामला यहीं तक सीमित होकर रह जायेगा।
Trending
- राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
- बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
- बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
- आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
- विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
- सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
- छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
- IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान


