खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे का दावा कर रही है। इस बीच स्व. महेंद्र कर्मा के पुत्र और कांग्रेस महामंत्री छविंद्र कर्मा ने कहा कि, बस्तर में नक्सली बड़े स्तर पर दोबारा स्थानीय युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। गांव-गांव में अब भी नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम की गतिविधियां जारी है।
छविंद्र कर्मा ने दावा किया है कि बस्तर में नक्सली खत्म नहीं हुए हैं, बल्कि वे दोबारा बड़ी ताकत के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10-20 की संख्या में नक्सली आज भी गांवों में सरपंचों की बैठकें ले रहे हैं। छविंद्र कर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सुरक्षाबलाें ने जिस खूंखार नक्सली कैडर गणेश उइके को मारने का दावा किया है, वो जिंदा है। छविंद्र ने चुनौती देते हुए कहा कि, अगर नक्सली खत्म हो गए हैं, तो बस्तर आलापुलिस अधिकारी हमें लिख कर दे दें कि हम बिना सुरक्षा के किसी भी गांव में साइकिल से जा सकते हैं। जिस दिन ऐसा होगा, मैं मान लूंगा कि नक्सलवाद का खतरा टल गया।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


