खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देशों के बावजूद खाद विक्रय में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें रतनपुर की एक दुकान से 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त की गई।
कृषि विभाग की टीम ने सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर की जांच की। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभिलेखों और भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संस्थाओं और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में लगभग 180 क्विंटल अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 भंडारित पाया गया। इस मात्रा के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ताहीन या अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
- बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
- बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
- आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
- विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
- सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
- छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
- IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान


