खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बनने के बाद बम्हनीडीह में पहली बार अध्यक्ष और 15 पार्षद पद के लिए चुनाव हो रहा है। 1 जून को 4,300 मतदाना वोट डालेंगे। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं। विकास के दावों के बीच मतदाताओं को साधने के लिए शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे।
कांग्रेस से सक्ति और जांजगीर जिला के 5 विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भी चुनाव प्रचार किया। पूर्व मंत्री जय सिंग अग्रवाल ने मतदाताओं को रिझाने के लिए रात में सामाजिक बैठक लेकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए डबल इंजन होने के बाद भी देश मे बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल होने का आरोप लगाया और कहा कि रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की तुलना में साय सरकार के ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को चुनाव प्रभारी बनाया है। गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को बम्हनीडीह आएंगे। वह बम्हनीडीह बाजार चौक में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही बम्हनीडीह मे बीजेपी के अध्यक्ष और पार्षदों जीतने के बाद किस तरह विकास होगा। उसकी रूप रेखा जनता के बीच घोषणा पत्र के रूप मे रखेंगे।
गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेसियो ने हमेशा ही संतो का अपमान किया है और एक वर्ग विशेष पर ही राजनीति की है। बम्हनीडीह में जनता जगतगुरु राम भद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेताओं को सबक सिखाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


