खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बैंकिंग सिस्टम पर भरोसा करने वाले एक किसान के साथ कृषि लोन दिलाने के नाम पर एक्सीस बैंक में फिल्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार शर्मा ने किसान के खाते से करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की धाेखाधड़ी काे अंजाम दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे धाेखाधड़ी के आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा को आखिरकार गीदम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गीदम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना गीदम आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 फरवरी 2024 को संयुक्त खाता एक्सिस बैंक की शाखा गीदम से 14 लाख 39 हजार 762 रुपए की राशि का कृषि लोन लिया था। जिसे एक्सीस बैंक फिल्ड ऑफिसर प्रवीण शर्मा के द्वारा खाता खुलवाया गया था।
इसी दौरान आरोपी प्रवीण शर्मा के मन में इस राशि को हड़पने का विचार बना और वह बैंक कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए प्रार्थी को अपने विश्वास में लेकर खाता खुलवाने से लेकर माह फरवरी, मार्च 2024 के दौरान प्रार्थी से एटीएम, ट्रांजेक्शन, एटीएम ट्रांजेक्शन व अन्य माध्यम से धोखाधडी करते हुए 9 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी किया। इसके बारे में पता चलने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी से संपर्क करके उक्त राशि वापस मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया और बाद में फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गीदम में धारा 420,409 भारतीय दण्ड संहिता एवं सूचना प्रौधिगिकी अधिनियम 2000 की धारा- 66 (डी) दर्ज कर जांच में लिया गया। आरोपी घटना दिन से फरार हो गया था। साइबर पुलिस ने मोबाइल सीडीआर, साइबर लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा 29 वर्ष संतोषी वार्ड जगदलपुर से गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज बुधवार काे न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


