खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए। X पोस्ट में उन्होंने बताया, आज हमारे वैवाहिक जीवन के 35 वर्ष पूर्ण होने के इस पावन अवसर पर मैं अपनी अर्धांगिनी, श्रीमती कौशल्या साय जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
इन पैंतीस वर्षों में उनके अथाह स्नेह, अटूट धैर्य, गहरी समझबूझ तथा हर परिस्थिति में दिए गए निरंतर सहयोग ने मुझे जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान की है। मेरे व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी सहचरी भूमिका सदैव अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही है।
सनातन संस्कृति में दांपत्य जीवन को केवल सहजीवन नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग, संवेदना और पूर्ण समर्पण का पवित्र एवं दिव्य संगम माना गया है। मेरी जीवन यात्रा के प्रत्येक सुख-दुःख और संकल्पों में निरंतर साथ निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद एवं इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट


