खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बैलाडिला के पहाड़ियाें के पीछे बसे लावा गांव में पहली बार राशन उपलब्ध कराया गया। दशकों तक नक्सल हिंसा के कारण लावा गांव के ग्रामीणों को 35 किलो चांवल लेने के लिए 45 किलोमीटर दूर हिरोली जाना पड़ता था। गांव के लोगों को विश्वास भी नहीं हो रह है कि हमारे गांव में राशन दुकान पहुंच गया।
दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव आज साेमवार काे 18 किलोमीटर पैदल चलकर दुर्गम जंगलों और पहाड़ियों की बीच बसे लावा गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की मूलभूत सुविधा गांव तक पहुंचेगीं। उन्हाेने कहा कि शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार अब पहाड़ियों के पीछे बने गांव में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि दशकों तक नक्सल हिंसा के कारण ये गांव शासन और विकास से दूर रहे। अब जब माओवाद का असर कम हुआ है, तब प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जरूरत सिर्फ सड़क और राशन की नहीं, बल्कि भरोसा लौटाने की है। इन गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, रोजगार और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द पहुंचाना जरूरी होगा, ताकि विकास की यह नई शुरुआत स्थायी बन सके।
गांव के प्रमुख आयते कुंजाम ने बताया कि सरकार और सरकार के लोग पहली बार हमारे गांव पहुंचे और हमारे समस्याओं का निराकारण करने का आश्वासन दिया है। पहले चरण में राशन दुकान प्रारंभ किया गया है।
विदित हो कि लौह अयस्क की विशाल पहाड़ियों और घने जंगलों के पीछे बसे लावा गांव, जहां दशकों तक सिर्फ नक्सलवाद का साया था, वहां अब पहली बार सरकार की मौजूदगी महसूस होने लगी है। बैलाडिला की लाल पहाड़ियों के पीछे रहने वाले आदिवासी परिवारों तक अब सरकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। उन्हें अब पहली बार गांव में ही मुफ्त राशन मिलने लगा है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


