खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कभी पानी की समस्या से जूझने वाला ग्राम पंचायत ठकुरीकापा आज जल जीवन मिशन की बदौलत खुशहाली और राहत की नई मिसाल बन गया है। मुंगेली जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में अब हर घर तक नल के माध्यम से नियमित पेयजल पहुंच रहा है। इससे वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या दूर हो गई है और ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दे रहा है। लगभग 02 हजार 285 की आबादी वाले ग्राम ठकुरीकापा में पहले पेयजल के लिए 17 हैंडपंप एवं पावर पंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। नेशनल रूरल ड्रिंकिंग वाटर प्रोग्राम (एनआरडीडब्ल्यू) योजना के तहत पानी टंकी और पाइपलाइन की व्यवस्था होने के बावजूद पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। गर्मी के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी, जब हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला जाता था और कई हैंडपंप सूख जाते थे, जिससे महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ता था।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में नई पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल कनेक्शन दिए गए। अब प्रत्येक घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम की महिलाओं ने बताया कि पहले पानी लाने में कई घंटे लग जाते थे, लेकिन अब घर पर ही नल से पानी मिलने लगा है। इससे समय की बचत होने के साथ दैनिक जीवन भी आसान हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्यों पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन ने गांव की तस्वीर बदल दी है। जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सतत मॉनिटरिंग एवं प्रयासों से अब गांव में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


