खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। धमतरी जिला के नगरी विकासखंड के सहकारी समितियों में इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। इसी का प्रमाण ग्राम सांखरा के किसान तुकाराम साहू की सफलता है, जिन्होंने धान विक्रय से मिली आय से अपने परिवार के लिए नया घर बनवाया और अब इस वर्ष प्राप्त होने वाली राशि से घर की प्लास्टरिंग व फिनिशिंग कार्य करने की तैयारी में हैं।
किसान तुकाराम साहू ने इस वर्ष 56 क्विंटल धान नगरी सहकारी समिति केंद्र में बेचा। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष सरकार की समयबद्ध खरीदी एवं भुगतान व्यवस्था ने उनके आर्थिक हालात को मजबूत किया। उसी आय ने उन्हें नया घर बनाने के लिए संबल दिया। तुकाराम कहते हैं कि सरकार की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था न होती, तो मेरा घर बनना मुश्किल था। समय पर हुई आय ने जीवन बदल दिया।
धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार बारदाना तुरंत उपलब्ध हो रहा है, तुलाई बिना किसी देरी के की जा रही है और केंद्र का पूरा स्टाफ सहयोगी एवं किसान-हितैषी व्यवहार कर रहा है। उनके अनुसार, खरीदी प्रक्रिया इतनी सरल और व्यवस्थित है कि किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही।
नगरी विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों की सुचारू कार्यप्रणाली ने किसानों का विश्वास शासन की कृषि नीतियों के प्रति और मजबूत किया है। ग्रामीण अंचल में ऐसी सफल कहानियाँ बता रही हैं कि सही दिशा में किए गए प्रयास किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं।
सरकार की किसान-उन्मुख नीतियाँ, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान व्यवस्था किसानों की आर्थिक प्रगति का आधार बन रही हैं। तुकाराम साहू जैसे किसान यह साबित कर रहे हैं कि सुविधा, संबल और मेहनत मिलकर सपनों को साकार कर सकती है।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप


