खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां आपसी विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भर दिया। वारदात के बाद आरोपी मां ने बेटी को कॉल कर हत्या की जानकारी दी और फिर मौके से भाग निकली। आशंका जताई जा रही है कि वह मुंबई गई है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, संतोष भगत (43) ग्राम भिंजपुर में रहता था। जबकि पत्नी मुंबई में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटी थी। पति से विवाद के बाद उसने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को कंबल से ढंककर सूटकेस में भर दिया। पुलिस को शक है कि आरोपी पत्नी बस या ट्रेन से मुंबई निकल गई होगी। ऐसे में पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई है।
दरअसल, 7 नवंबर को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी ने अपनी मंझली बेटी को कॉल किया, जो कोरबा में रहती है। बेटी को कॉल पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को मां ने बेटी को कॉल कर बताया कि उसने उसके पिता की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में भर दिया है। 9 नवंबर को वह गांव पहुंची और अपने बड़े पिता विनोद मिंज को सारी बात बताई।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक बड़ा लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला, जिसे खोलने पर उसमें संतोष भगत का शव कंबल से ढंका हुआ पाया गया।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Trending
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति


