खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना रात में हुई, जब योगेश अपने घर पर था। इस दौरान तीन आरोपी उसके घर के बाहर आकर विवाद करने लगे। तीन युवकों के बीच पत्नी पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि तीनों आरोपियों ने मिलकर योगेश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। घटना की रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि विवाद पुरानी रंजिश और पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ था। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के समय की सटीक जानकारी मिल सके। फिलहाल तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Trending
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति


