खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर में हाल ही में एक बड़ा चोर गिरोह पकड़ा गया है, जिसने पिछले महीनों में ज्वेलरी दुकानों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस की सतर्क जांच और तकनीकी मदद से आठ आरोपियों का पर्दाफाश हुआ है, जो सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए की ज्वेलरी और चोरी में कई वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिससे ये मामला अब पूरी तरह उजागर हो गया है।
एडिशनल एसपी ने बातचीत के दौरान मीडिया को बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्यालय के दहेज़वार चौक के पास स्थित धनंजय ज्वेलर्स में रात के समय लाखों रुपए की चोरी की वारदात हुई थी। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद ली गई थी। शुरुआती पूछताछ और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.5 लाख रुपए नगद और लाखों रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से एक स्कूटी और तीन मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। एडिशनल एसपी ने ये भी बताया कि ये सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं जो कि बहुत समाय से इस तरह की चोरी करते आ रहे हैं। ये सरगुजा संभाग के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे हैं और ज्वेलरी दुकानों में अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ कई पुराने अपराध रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. शिव कुमार आ0 लांजा राम, उम्र 18 वर्ष ग्राम. नकना थाना. बांबे, सरगुजा
2. सूरज सिंह आ० हीरू सिंह, उम्र 19 वर्ष ग्राम नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा
3. वेद सिंह आ० धर्मदेव सिंह, उम्र. 21 साकिन. ग्राम नकना, थाना. सीतापुर; सरगुजा
4. सूर्या गिरी आ० मिलन गिरी, उम्र. 19 वर्ष साकिन बिशुनपुर सीतापुर, सरगुजा
5. अजीत आ० शम्भूनाथ, उम्र.25 वर्ष, साकिन. बालमपुर सीतापुर, जिला सरगुजा
6. बादल दास आ० प्रमोद दास, उम्र 22 वर्ष साकिन. सन्ना थाना सन्ना, जशपुर
7. राजेश अग्रवाल आ० रामअवतार उम्र.40 वर्ष ग्राम बनेया, थाना. सीतापुर, सरगुजा
8. रोशन सोनी आ० चुन्नू सोनी, उम्र.24 वर्ष महुआपारा गोधनपुर, अम्बिकापुर
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


