खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां मर चुका युवक अपने ही क्रियाक्रम कार्यक्रम के दौरान जिंदा वापस अपने घर लौट आया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। अब यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अखिर कुएं में मिली लाश किसकी है, इसे जानने पुलिस अब बंद कर चुकी फाइल को दोबारा खोलकर शव की पहचान करने में जुट गई है।
दरअसल बीते शनिवार को मानपुर में कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान करने के लिए सूचनाएं भेजवाई थी, जिस पर चंद्रपुर के रहने वाले परिवार ने उस शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप में किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन किया गया, जिसके बाद परिवार के लोग रीति-रिवाज के अनुसार क्रियाक्रम में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी इस दुख की घड़ी में शामिल होने क्रियाकर्म में शामिल होने आए। तभी पता चला कि जिस युवक का क्रियाकर्म किया जा रहा है वह घर में ही है। इसके बाद सभी हैरान रह गए।
रिश्तेदारों ने बताया कि जिसका घर वाले क्रियाक्रम कर रहे हैं वो तो जिंदा उनके घर पर है, जिसके बाद घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। जिसको वह मरा हुआ समझ रहे थे वह जब उनके सामने आया तो घर वालों के साथ आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही अब पुलिस के लिए एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। पुलिस इस मामले में बंद कर चुकी फाइल को दोबारा ओपन कर जांच करने की बात कर रही है।
पुलिस के अनुसार उनके पास मृतक के कपड़े व अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित है। इसके आधार पर बरामद शव की पहचान कराई जाएगी और परिजनों द्वारा दावा करने पर शव को कब्र से बाहर निकालकर उनके सुपुर्द किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


