खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा का दिन स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी अवसर पर बुधवार की सुबह रायगढ़ जिले में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। केलो नदी के सभी प्रमुख घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त से ही महिलाएं, पुरुष और वृद्धजन नदी तट पर पहुंचने लगे। ठंडी हवा और हल्की धुंध के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान के बाद भक्तों ने दीपदान कर भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना की। कार्तिक पूर्णिमा हिन्दू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु प्रातःकाल नदी में डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और दीप प्रज्ज्वलित कर पुण्य अर्जित करते हैं।
महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पर्व के दौरान नगर निगम और प्रशासन ने सुरक्षा व स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए थे। कहावत है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से जीवन के पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ लोग केलो नदी के तटों पर पहुंचे। दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और नदी किनारे दीपों की झिलमिल रोशनी से शाम का दृश्य अत्यंत मनमोहक हो गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


