खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के बोरिद गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दातून तोड़कर फेंकने की मामूली बात पर दो महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा इतनी हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला की जान चली गई। घटना की सूचना के बाद रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बोरिद गांव निवासी 52 वर्षीय राधाबाई बघेल और उसी गांव की 27 वर्षीय हेमा भारती के बीच दातून फेंकने को लेकर कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।
इस दौरान हेमा भारती ने राधाबाई को बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आईं। कुछ ही देर बाद राधाबाई जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पति रूपराम बघेल के बयान के आधार पर आरोपी हेमा भारती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद हेमा भारती को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और घटना स्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


