खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर की बदलती तस्वीर और आदिवासी अंचल के बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक खेल पूरे बस्तर संभाग में उत्साह के साथ जारी हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर के भीतरी इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारना और ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
दंतेवाड़ा जिले के सभी चार ब्लॉक दंतेवाड़ा, बचेली, बारसूर और कटेकल्याण में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को इस आयोजन से जुड़ी एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, धुरली गांव से भांसी की ओर बस्तर ओलंपिक में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी एक छोटा हाथी पिकअप वाहन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 20 से 25 बच्चे सवार थे। भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मार्ग पर यह वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गया । हादसे में पांच बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल, बचेली ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं और चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही जिले के शिक्षा विभाग और खेल अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। जिला प्रशासन ने बच्चों के समुचित इलाज की जिम्मेदारी ली है, और अस्पताल प्रबंधन को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके. वर्मा ने बताया कि जैसे ही सूचना प्राप्त हुई, पुलिस जवानों की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। सभी घायल बच्चों को तत्काल बचाव कर अपोलो अस्पताल भेजा गया है, बाकी बच्चे सुरक्षित हैं। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक ने मोड़ पर संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


