खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। मैनपाट थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घटना से से सनसनी फैल गई। मृतक पश्चिम बंगाल निवासी राजू कुमार का बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में बन रहे एक कालोनी में पश्चिम बंगाल के दो युवक मिस्त्री का काम में लगे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात शराब के नशे में उन दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने की घटना की पुष्टि की है।
सुबह एक युवक का शव मिला जबकि दूसरा फरार हो गया है। जबकि मृतक का सिर कुचल कर हत्या की गई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः हत्यारे के द्वारा पत्थर से सिर कुचल हत्या की गई होगी। मृतक की पहचान राजू के रूप में की गई है। फिलहाल कमलेश्वरपुर मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


