खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अमेरिका में 2 नवंबर को आयोजित प्रतिष्ठित अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छत्तीसगढ़ की फिल्म “भीम चिंताराम” ने भारत का मान बढ़ाया है। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए दुनियाभर के 154 देशों से कुल 2,974 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल चुनिंदा फिल्मों का चयन किया गया था।
बता दें कि एस। अंशु धुरंधर द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म राज्य के समाजसेवी व जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के निर्माण में तीन वर्षों का गहन अनुसंधान और 245 लोगों के साक्षात्कार शामिल हैं. लगभग पांच चरणों की कठोर चयन प्रक्रिया के बाद भारत की आठ फिल्मों को इसमें स्थान मिला और इन्हीं में छत्तीसगढ़ की “भीम चिंताराम” फिल्म भी शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की यह प्रस्तुति राज्य के लिए गौरव का क्षण साबित हुई है। इसका प्रदर्शन 2 नवंबर को स्टेटन आइलैंड, न्यूयॉर्क स्थित सेंटर ऑफ द आर्ट प्रमोमिंग आर्ट थिएटर में किया गया था। दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर एक फिल्म बनी है। इस फिल्म में उनकी जीवनी के जरिए शरीर के लिए कसरत की तरह समाज में संस्कारों के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया है। इसी के साथ उनकी जीवनी पर आधारित एक पुस्तक भी लिखी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


