खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने सामुदायिक भवन के पास एक युवक ने बड़े भाई के सामने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवक को घूमने जाने के लिए कहा था। उसने मना किया तो गुस्से में आकर चाकू से पेट में वार कर दिया। बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109, 115 (2), 296, 351 बीच-बचाव करने आए मृतक के बड़े भाई पर भी चाकू से हमला, जख्मी (3), 103 व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
बड़े भाई सुमित ताण्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 नवंबर को शाम करीब 6 बजे अपने छोटे भाई विवेक ताण्डी के साथ बाजार चौक जा रहा था। कॉलोनी के सामुदायिक भवन के पास पहुंचे ही थे कि देवार मोहल्ला निवासी कृष्णा देवार आया। छोटा भाई और देवार दोनों दोस्त थे। उसके भाई विवेक को अपने साथ कहीं चलने के लिए जिद करने लगा तो उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर कृष्णा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। बात बिगड़ने पर पास में रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उस पर भी हमला कर धमकी देते हुए भाग गया। कॉलोनी के लोगों ने देखा तो दोनों भाइयों को मेकाहारा में भर्ती कराया। कुछ ही समय में विवेक ताण्डी की मौत हो गई।
देर रात आरोपी गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में लगी रही। तभी रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि विवेक की मौत हो गई है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से तीन घंटे में ही आरोपी को खोज निकाला। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी ने धारदार चाकू से उसके पेट में बायीं तरफ वार किया। धमकी देकर भागते समय बायें हाथ पर भी हमला किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


