खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र से सदन की कार्यवाही पूरी तरह नए भवन में ही संचालित होगी।
रमन सिंह ने कहा कि सत्र की शुरुआत से पहले पुराने विधानसभा भवन में एक विशेष विदाई सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अब तक की संसदीय परंपराओं, ऐतिहासिक पलों और विधायी यात्राओं को याद किया जाएगा।
पुराने विधानसभा भवन की उपयोगिता को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भवन को किसी नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट को दिया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह राज्य सरकार की संपत्ति है और अंतिम निर्णय वही लेगी।
यह ऐतिहासिक कदम छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


