खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के इस अभियान ने लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम बढ़ाया है।
इसी क्रम में जांजगीर शहर के निवासी देवाशीष तिवारी ने इस योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। पहले हर माह बिजली बिल के रूप में हजारों रुपये खर्च करने वाले तिवारी अब पूरी तरह बिजली बिल मुक्त हो गए हैं। उनके घर की संपूर्ण ऊर्जा आवश्यकताएं अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे सोलर पैनल की स्थापना का कुल खर्च काफी कम हो गया। पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया, तकनीकी सहयोग और समय पर क्रियान्वयन के कारण यह योजना आम नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और भरोसेमंद सिद्ध हो रही है।
तिवारी ने बताया कि पहले हर महीने भारी बिजली बिल परिवार के बजट पर अतिरिक्त भार डालता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से वे पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक बचत का माध्यम बनी है, बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार और पर्यावरण संरक्षण में भी प्रभावी योगदान दे रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


