खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) से देर रात तीन आपचारिक (अपराध में संलिप्त) बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था।
सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है, जब तीनों बालक 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर संस्थान से भाग निकले। घटना का पता चलने के बाद बाल सुधार गृह प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना बाल संरक्षण विभाग और पुलगांव पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और फरार बालकों की तलाश के लिए विशेष टास्क टीम गठित की गई है।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से विधि से संघर्षरत बालक फरार हो गए हैं। इसकी सूचना थाने को दी गई है। उनके खिलाफ पहले से अपराध पंजीबद्ध हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग टीम लगाई गई है और लगातार पतासाजी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान शुरू किया है। यह भी जांच की जा रही है कि फरार होने में किसी बाहरी व्यक्ति की मदद तो नहीं ली गई। बाल संप्रेषण गृह प्रशासन से भी पुलिस ने घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार यहां से कैदीयों के भागने की घटनाएं होती रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि तीनों नाबालिगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


