खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 20 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जिन्हें आज दिल्ली रवाना किया जाएगा। यह हस्ताक्षर अभियान भाजपा पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ है।
पार्टी ने अपने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत मतदाता सूची की गड़बड़ियों की जांच के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से हस्ताक्षर एकत्र किए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर से इन दस्तावेजों के बंडल को दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पांच बिंदुओं पर हुई वोटर लिस्ट की जांच
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोटर लिस्ट की जांच पांच प्रमुख बिंदुओं पर करवाई।
1. डुप्लीकेट मतदाता,
2. फर्जी और अमान्य पते,
3. एक ही पते पर थोक में दर्ज मतदाता,
4. अमान्य तस्वीरें,
5. और फॉर्म 6 के दुरुपयोग की शिकायतें शामिल हैं।
पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जा रहे फर्जी वोट के मुद्दे को प्रदेश में भी मजबूती से आगे बढ़ाया गया है। आम जनता के बीच जाकर उन्हें बताया गया है कि किस तरह से वोटों की चोरी की जा रही है।
प्रदेश में यह अभियान 16 सितंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत 40 जिला संगठन, 307 ब्लॉक इकाइयां और 28,000 से ज्यादा बूथ समितियां सक्रिय रहीं। इन समितियों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए और उन्हें वोट की सुरक्षा के लिए जागरूक किया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


