खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद महिला के मायके वालों ने बेटे की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ा तो गांव में पंचायत बिठाई गई। जिसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष वालों को बेदम पीट दिया। इस मारपीट में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक पक्ष ने 17 लोगों के खिलाफ तो दूसरे ने 4 समेत अन्य के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर की रात में एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच चल रही है, अब भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मिलीजानकारी के अनुसार बेड़मा गांव के रहने वाले युवक नंदा सोरी (25) ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद महिला अपने मायके वालों के पास गई। मायके वाले भी उसी गांव के रहने वाले हैं, महिला ने रोते-बिलखते मायके वालों को बेटे की हरकत के बारे में बताई। वहीं अगले दिन मायके वाले महिला के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने बेटे नंदा सोरी को इस गलती पर उसे पीट दिया। मारपीट के बाद वे घर चले गए थे। जिसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और पंचायत बिठाई गई। पंचायत में सरपंच से लेकर पंच सभी मौजूद थे।
जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर से बढ़ गया। इस बार ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। लाठी-डंडे चले। एक दूसरे को सिर फटते तक मारा। वहीं इस विवाद में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 से 7 लोगों को अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही जवान गांव पहुंचे। वहीं मायके पक्ष की तरफ से पार्थी शिव कुमार कुंजाम ने दूसरे पक्ष के सोना राम सोरी, नंदा सोरी, राहुल सोरी, राजा कुंजाम समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। दूसरे प्रार्थी नंदा सोरी की तरफ से हुई एफआईआर में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


