खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय सीमा मेहर अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमा मेहर अपने पति मिथुन मैहर के साथ शनिवार रात ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थीं। घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ।
पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर फांसी जैसी रस्सी के निशान और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


