खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में पिकनिक के दौरान डूबे एक छात्र का शव शनिवार दोपहर मिल गया। जबकि दूसरे छात्र की तलाश अब भी जारी है। जयेश साहू लापता छात्र की खोज के लिए आज एक बार फिर से गोताखोरों की टीम फिर से खदान में उतरेगी।
जानकारी के मुताबिक कबीर नगर निवासी संजय साहू के बेटे जयेश साहू (15) का शव शनिवार को बरामद हुआ। गोताखोरों की टीम ने करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। बांस डालकर गहराई मापी गई, तभी जयेश का शव पानी की सतह पर आ गया। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृदुल वजरिया का कोई पता नहीं चल सका। उसके परिजन देर शाम तक खदान किनारे बैठे रहे, इस उम्मीद में कि वह मिल जाएगा।
बताया जा रहा है कि जयेश और मृदुल अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। भोजन के बाद दोनों खदान में नहाने उतर गए। गहराई में जाने के कारण दोनों डूब गए। जयेश को तैरना नहीं आता था, जबकि मृदुल थोड़ा बहुत तैर लेता था।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


