खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की सोनी सोढ़ी ने नक्सलियाें के समर्थन में तेलंगाना के करीम नगर में एक प्रेस वार्ता में कहा है कि नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा। आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। सीसीएम रामचंद्र रेड्डी, कोसा दादा को भी उठाकर मारा गया है। इनका भी फर्जी तरीके से एनकाउंटर किया गया है। सोनी सोढ़ी ने सीसीएम भूपति और रूपेश के सरेंडर को लेकर कहा कि आदिवासियों ने जल-जंगल-जमीन बचाने की लड़ाई में इनका साथ दिया, लेकिन इन्होंने सरेंडर करने से पहले एक बार भी आदिवासियों से बातचीत नहीं की, न जन अदालत लगाई गई और न ही उस इलाके की आदिवासी जनता से सरेंडर करें या न करें ये पूछा गया।
सोनी सोढ़ी ने कहा कि उस इलाके की जनता ने पार्टी को कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। पार्टी ने भी आदिवासियों का साथ दिया है। वहां की लड़ाई कॉर्पोरेट के खिलाफ थी। जल-जंगल-जमीन को बचाने की लड़ाई थी। लेकिन सीधे सरकार और रूपेश-भूपति के बीच ही बातचीत हुई और इन्होंने सरेंडर कर दिया। सोनी का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हो रहा है। आदिवासियों ने बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि, वे सिर्फ आदिवासियों को खत्म करने की बात कर रहे हैं। इन्हें खत्म कर बस्तर की पहाड़ियों को कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जाएगा। उन्हाेने कहा कि बड़ी संख्या में सरेंडर करवाया जा रहा है। सरकार सरेंडर पॉलिसी के तहत नौकरी देने की बात कह रही है। मुझे लगता है कि बड़ी कंपनियों को वहां बैठाया जाएगा, फिर इन्हीं सरेंडर करने वाले लोगों को वहां नौकरी दी जाएगी। जो लोग पहले कॉर्पोरेट के खिलाफ थे अब वे ही लोग वहां नौकरी करेंगे। फिर हमारे आदिवासी कहां जाएंगे? ये कैसे हक की लड़ाई लड़ेंगे?
वहीं सोनी सोढ़ी के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सिर्फ भ्रमजाल फैला रहे हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या हथियार लेकर जंगलों में घूमना और शिक्षादूतों की हत्या करना, आदिवासियों की हत्या करने को ये जायज ठहराने वहां गईं थीं। हमारा लक्ष्य है देश के कोने-कोने तक भारत का संविधान पहुंचे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


