खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जहां मात्र चार वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार की आशंका के चलते पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
जानकारी के अनुसार, आज दोपहर में बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के मुहल्ले और इलाके में तलाशी की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजन बेहद परेशान नजर आए। संयोग से, ग्राम में देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर कुछ युवक पूजा-अर्चना के लिए गांव के समीपवर्ती खेतों और खलिहानों की ओर गए थे। वहां उन्होंने आरोपी रेवा दीवान को लापता बच्ची के साथ देखा। युवकों को देख रेवा दीवान मौके से भाग निकला, लेकिन मासूम बच्ची को रोते-बिलखते और गंभीर हालत में पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
देर शाम होते ही आरोपी रेवा दीवान गांव लौटा, तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को रस्सी से बांध लिया और छुरा पुलिस को सूचना दे दी। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुट गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह आरोपी बीते वर्षों से मानसिक विकृति का हवाला देकर मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


