खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के बोडला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक की लाश आज दतिलहा मंदिर के पास जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान विजय वर्मा ग्राम उसलापुर निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विजय 29 अक्टूबर से अपने घर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने दतिलहा मंदिर के पास जंगल में पेड़ से लटके हुए शव को देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही बोडला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


