खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में भव्य ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और रजत महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष ‘रजत महोत्सव’ का उद्घाटन कार्यक्रम 2 नवम्बर को मध्यान्ह 12 बजे जगदलपुर स्थित सिटी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसके उपरांत तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला 2 से 4 नवम्बर तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक इसी स्थान पर बस्तर की संस्कृति की छटा बिखेरेगी।
इस भव्य आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त नागरिकों से उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


