खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान एक दुखद घटना घट गई है। नवा रायपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जशपुर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में कांकेर पुलिस लाइन में पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आरक्षक फुलजेश पन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


