खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में ‘विजिबल पुलिसिंग’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर में रात्रि गश्त कर असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, शराब तस्करों और वारंटियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में निचले स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई थानों से पुराने आरक्षकों को हटाकर नए आरक्षकों को तैनात किया गया है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, 6 इंस्पेक्टर और लगभग 100 पुलिस जवानों की 4 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने थाना बसंतपुर और लालबाग क्षेत्र के चिन्हित एवं संदिग्ध इलाकों में सघन गश्त कर दबिश दी। रात्रि गश्त के दौरान, पुलिस बल ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के डबरीपारा, कुआंचौक, नंदई, चौखड़ियापारा, इंदरानगर, बांसपाईपारा, सागरपारा, ब्राम्हणपारा, प्रभातनगर, बंगालीचाल, शिकारीपारा, शिवनगर जैसे स्लम क्षेत्रों का दौरा किया।
इसके अलावा थाना लालबाग के पेड्री और रेवाडीह में भी गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों के घरों की जांच की गई। इस कार्रवाई में कुल 59 गुंडा-बदमाशों की जांच की गई। इनमें से 3 फरार आरोपी, 2 स्थायी वारंटी और 4 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, कुल 9 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


