खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चोरी की आशंका में एक दलित की पीट-पीटकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(7), 308(2) , 115(2), 105 , 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला ग्राम पतेरापाली का है।
दरअसल कोतवाली पुलिस को 26 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम पतेरापाली के मुक्तिधाम में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू की। जांच में मृतक की पहचान कौशल सहिस मोहबा बागबाहरा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों का बयान लिया। बयान में ये तथ्य सामने आया कि मृतक कौशल सहिस को केबल चोरी की आशंका में कुछ लोग पकड़कर लाए और उसका दोनों हाथ बांधकर कौशल को तीन घंटे तक बैठाए रखा और उसके परिजनों से फोन कर छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। जब परिजन पैसा देने में असमर्थता जाहिर की तो उसे मारपीट कर छोड़ दिया गया।
घटना के दूसरे दिन कौशल सहिस मुक्तिधाम के पास मृत मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया, जांच के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में सदोष- परिरोध, मारपीट, डरा-धमकाकर पैसा मांगने एवं सदोष मानव वध का मामला मानते हुए ग्राम पतेरापाली के हेमंत चन्द्राकर, मनीष चन्द्राकर, अंकित चन्द्राकर एवं लोकेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


