खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना में दो लोगों की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने गांव में धावा बोला और हमला कर दिया। दोनों पक्षों से हिंसा भड़कने के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव की है। मृतकों की पहचान चकरो यादव और नान्ही नागवंशी के रूप में की गई है। हमले के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।
टांगी और लाठी से किया गया हमला स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर फिर झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों ने टांगी और लाठी से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो कुछ लोग घायल भी हुए। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों ने पहले भी कई बार विवाद को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।
दोहरी हत्या की खबर मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। जशपुर एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


