खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने छत्तीसगढ़ सिनेमा में अपनी अदाकारी और कलाकारी से खास पहचान बनाई। फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन ने निधन की पुष्टि की है। सलीम अंसारी ने अपने लंबे और समर्पित अभिनय करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया। उनके निधन से फिल्म और कला जगत में शोक की लहर है।
सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में एल्बम और फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने निर्देशक सतीश जैन निर्देशित फिल्म झन भुलव मां बाप ला में अभिनय किया जिसके बाद उनकी हर फिल्म चाहे वह छत्तीसगढ़ी हो या भोजपुरी दर्शकों द्वारा सराही गई। उनकी सहज अभिनय शैली हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।
सलीम अंसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था मैं थिएटर से आया हूँ। बहुत साल थिएटर किया फिर एल्बम में काम किया। एल्बम गिने नहीं जा सकते। फिर फिल्मों में आया। लोगों ने मेरे काम को पसंद किया यही सबसे बड़ा पुरस्कार है। सलीम अंसारी का योगदान छत्तीसगढ़ सिनेमा और थिएटर जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की कला और सिनेमा दुनिया एक अपूरणीय क्षति से गुज़र रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


