खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपावली में इस बार आबकारी विभाग ने शासन का खजाना भर दिया है। रायपुर जिले में इस दिवाली में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है। यह शराब धनतेरस से लेकर भाईदूज के दूसरे दिन तक यानी 6 दिनों में बिकी है। शराब की इस बिक्री ने एक बार साबित कर दिया है कि रायपुर जिले में पियक्कड़ों की तादात अन्य जिलों की तुलना में कहीं ज्यादा है। हालांकि पिछली दिवाली की तुलना में शराब की बिक्री में इस बार एक प्रतिशत की कमी आई है।
आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि रायपुर जिले में इस बार की दीपावली पर शराब की जमकर बिक्री हुई है। इससे विभाग का खजाना भी भरा है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन जिले में लगभग 5 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती है। इस तरह 6 दिनों में लगभग 30 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती, लेकिन दिवाली में शराब की बिक्री दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि दिवाली के 6 दिनों में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है, जो सामान्य दिन की तुलना में दोगुनी है। धनतेरस के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 11 करोड़ 39 लाख की शराब बिकी
त्योहार के दौरान धनतेरस के दूसरे दिन सबसे अधिक शराब की बिक्री हुई है। इस दिन 11 करोड़ 39 लाख 3 हजार 4 सौ रुपए की शराब की बिक्री हुई है। इसके अलावा अन्य 5 दिनों में 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


