खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज गुरूवार काे नक्सली संगठन में सक्रिय 3 नक्सली सदस्य 1. सिरबत्ती उर्फ बत्ती कोर्राम पिता पोहड़ू (पूर्वी बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम सदस्या, ईनामी 1 लाख रूपये) उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम तुमड़ीवाल कोटमेटा, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव, 2. जगत राम पिता सुकरू राम (डीएकेएमएस सदस्य, मातला क्षेत्र) उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पालरमेटा, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर, 3. लच्छन पिता मगंड़ू (डीएकेएमएस सदस्य, किसकोड़ो क्षेत्र) उम्र 55 वर्ष निवासी किसकोड़ो, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर ने कोंड़ागांव एसपी पंकज चन्द्रा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
कोंड़ागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत सप्लाई टीम सदस्या तथा शेष दोनों पुरूष नक्सली मातला व किसकोड़ो क्षेत्र में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियाें पर पुलिस सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने, ईरागांव एवं आमाबेड़ा साप्ताहिक बाजार में पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीण की हत्या करने की वारदात में तथा मतदान केन्द्र क्र 87 ग्राम बंडापाल गये मतदान दल के सदस्यों को डरा-घमका कर मतदान सामग्री लूट की वारदात में शामिल थे। आत्मसमर्पित तीनाें नक्सलियों को छ.ग. शासन की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा। आत्मसमर्पण के दौरान नीतीन्द्र नाथ, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी, 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ, राजेश कुमार, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी, 12वीं वाहिनी सीआरपीएफ, रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स, सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स एवं अन्य उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


