खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में डीआरजी, तर्रेम थाना बल, सीआरपीएफ की 153वीं और 168वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान आज गुरूवार काे ग्राम गोटुमपल्ली के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित 15 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया है। नक्सलियों ने इस स्मारक का निर्माण अपने मारे गए नक्सली साथियाें की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर करवाया था। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही विस्फोटक एवं अन्य उपकरणों की सहायता से स्मारक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
इस अभियान में शामिल सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, नक्सली ऐसे स्मारकों का उपयोग ग्रामीणों में भय फैलाने और अपने संगठन का प्रचार करने के लिए करते हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, और ग्रामीणों का सुरक्षाबलों पर विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सघन जंगलों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अत्यंत सतर्कता और साहस के साथ इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित वापस लौटे। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को नक्सली प्रभाव से मुक्त करना और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा तथा विश्वास की भावना को मजबूत करना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


