खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी इलाके में मंगलवार शाम हुए गोलीकांड ने पूरे जिले में दहशत फैला दी। नकाबपोश बाइक सवारों ने जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो सहयोगी घायल हो गए। पुलिस ने 24 घंटे में केस सुलझाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की योजना बनाई थी। पहले 25 अक्टूबर को हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन असफल रही। फिर 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे दो बाइक पर सवार हमलावरों ने नितेश सिंह और उनके साथियों पर गोलियां बरसाईं।
इस वारदात में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हुए, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आरोपी तारकेश्वर पाटले ने मुख्य आरोपी को ₹1 लाख दिए थे, जिसे उसने अपने साथियों में बांटा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मस्तूरी थाना और साइबर सेल की टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
विश्वजीत अनंत, अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत अनंत, मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस, मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू और दो नाबालिग शामिल।
बरामद हथियार:
दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, पांच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, तेरह खाली खोखे, दस बुलेट और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


