खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश हो सकती है। इन संभागों के कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, चक्रवात मोंथा उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह जगदलपुर से दक्षिण दक्षिण-पश्चिम दिशा में 220 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, उससे लगे तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ को पार करने और इसके अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।
उन्होंने संभावना जताई कि आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा बादल गरजने-चमकने के साथ भारी वर्षा और वज्रपात हो सकती है। मध्य और दक्षिणी हिस्से में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा बनी रह सकती है।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


