खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बसतर जिले के बस्तर विधानसभाा क्षेत्र के छोटे जीराखाल, मरेठा, के पारंपरिक पर्व दियारी तिहार के अवसर पर कांग्रेस के बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप आज बुधवार काे स्थानीय ग्रामीणों के साथ शामिल हुए। पारंपरिक पर्व दियारी तिहार कृषि एवं पशुधन आधारित उत्सव है, जिसे विशेष रूप से आदिवासी समुदाय बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस पर्व के माध्यम से किसान अपने पशुधन, फसल और ग्राम देवताओं के प्रति आभार प्रकट करते हैं। ग्रामीण अपने खेतों की उपज का कुछ हिस्सा देवताओं को अर्पित करते हैं, और पशुधन की पूजा कर समृद्धि की कामना करते हैं।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि दियारी तिहार हमारी संस्कृति और जीवनशैली का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, पशु और कृषि के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश देता है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने उत्सव की शुभकामनाएं दीं औऱ कहा कि ऐसे पर्व न केवल हमारी परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान तुलाराम सेठिया, विजय दास, जानकी राम भारती,उत्तम नाईक,डोमुराम,अर्जुन पांडे,पूरन गोयल, राजेश कुमार,फगनू राम, एवं समस्त ग्रामवासी व माता बहनें कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


