खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील के ग्राम हंसडांड में 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य इसी परिसर में उपलब्ध हो।
इस महाविद्यालय से बच्चों को कक्षा पहली से स्नातक तक पढ़ाई की सर्वश्रेष्ठ सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। नवीन भवन से स्थानीय विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी नई राह खुलेगी। शिक्षा का विस्तार ही सामाजिक विकास और आत्मनिर्भरता की सच्ची राह है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों की पुरानी मांग पूरी होना क्षेत्र के युवाओं की आकांक्षाओं की जीत है। अब उन्हें सर्वसुविधायुक्त भवन और अच्छे वातावरण में पढ़ाई के साथ भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह महाविद्यालय हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान देगा और उन्हें अपने क्षेत्र में रहकर पढ़ाई व करियर बनाने की प्रेरणा देगा। भूमि पूजन के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


