खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधि की केवाईसी पूरा करने के नाम पर पैसा वसूल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर की पहचान नितेश किशोर के तौर पर हुई है।
बम्हनीहडीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान कंप्यूटर ऑपरेटर की वसूली से त्रस्त हैं। ऐसे ही परेशान एक शख्स ने नितेश किशोर का केवाईसी के नाम पर किसान से पैसा वसूलते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियो में ऑपरेटर किसान से 4 हजार रुपए लेते नजर आ रहा है। ऑपरेटर ने किसान से 7 हजार रुपए की मांग की थी। वीडियो में नीतीश किशोर अधिकारी को भी पैसा देने की बात कर रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


