खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे अबूझमाड़ के गांव में फूड पॉइजनिंग होने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हैं। सभी ग्रामीण डूंगा गांव में तेरहवीं में गए थे, जहां खाने खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और 1 हफ्ते के अंदर ही 5 लोगों जिसमें 2 महीने की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। विदित हाे कि पंहुच विहीन दुर्गम इलाके में बसे डूंगा गांव के घोट पारा में 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच हुई घटना में जैसे ही ग्रामीणों की मौत और बीमार होने की सूचना मिलने पर गुरूवार देर शाम नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर शिविर लगाकर उपचार शुरू किया, लेकिन इससे पहले ही 5 लाेगाें की माैत हाे चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के डूंगा गांव के घोट पारा का है। 14 अक्टूबर को इस गांव में एक ग्रामीण के घर तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था। यहां खाना खाने के बाद अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। गांव वाले गांव में ही सिरहा गुनिया से इलाज करवा रहे थे। जिसके बाद 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच 2 महीने की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। साथ ही करीब 25 ग्रामीण बीमार हो गए। इनमें से 20 से ज्यादा ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। वहीं जैसे ही ग्रामीणों की मौत और बीमार होने की खबर मिली तो यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह गांव नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमा पर है, इसलिए दोनों जिलों नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
नारायणपुर सीएमएचओ डॉ. टीआर कंवर के अनुसार दूषित खाना खाने से ग्रामीणों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें 20 ग्रामीण उल्टी-दस्त से ग्रसित मिले। 2 ग्रामीणों को मलेरिया की शिकायत थी, जबकि अन्य 3 ग्रामीण किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे थे। इनमें से 1 महिला को भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने 5 लोगों माैत की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है। प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है। भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


