खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। श्रद्धा और संस्कृति के संगम का अद्भुत नजारा शनिवार की शाम कवर्धा में देखने को मिला, जब नगर के हृदय स्थल पर निर्मित “हनुमंत वाटिका” का भव्य लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के अनावरण से हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पारंपरिक केसरिया परिधान में पहुंचे और फीता काटकर वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा , हनुमंत वाटिका कवर्धा की आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है।
इस मौके पर राजीव लोचन दास महाराज के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। इसके बाद महाआरती और रंगीन आतिशबाजी से पूरा नगर “जय बजरंग बली” के जयघोष से गूंज उठा। नगर पालिका द्वारा विकसित इस हनुमंत वाटिका में हरियाली, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के झूले और विशाल हनुमान प्रतिमा प्रमुख आकर्षण है। यह स्थल अब कवर्धा की आस्था और सौंदर्य का नया केंद्र बन गया है।
कार्यक्रम में वाटिका निर्माण में योगदान देने वाले धनेश चंद्रवंशी, योगेश साहू और बलविंदर खुराना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजीव लोचन दास महाराज, सुरेश चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


