खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय शनिवार को मुख्यधारा में शामिल हो गया। नक्सल संगठन में बढ़ते मतभेद और सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर पुलिस अधिक्षक वाॅय अक्षय कुमार के सामने सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सदस्य के रूप में सक्रिय था।
आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे। पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पिसलाय को तत्काल 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
आत्मसमर्पित नक्सली पिलसाय कश्यप कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें आईटीबीपी जवानों की हत्या की वारदात, जियो टावर जलाना और लूट की घटनाएं शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


