खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर बयान दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। आज बहुत बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने जा रहे हैं। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ बस्तर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


